देशभर मे आज धूमधाम से मनाया जाएगा प्रथम पूर्व सैनिक दिवस
नारद न्यूज़: आज 14 जनवरी को देश मे घोषित प्रथम पूर्व सैनिक दिवस मनाया जाएगा ! जिसके लिए देशभर के पूर्व सैनिक जोश के साथ इस दिवस को धूमधाम से मनाने के लिए तैयारियो मे जुटे हुए है! नारद न्यूज़ संवादाता ने सुबह सुबह पूर्व सैनिकों की तैयारियों का जायजा लिया , और पूर्व सैनिक सेवा परिषद के हरियाणा प्रदेश के उपाध्यक्ष कर्नल डी के भारद्वाज ने बताया कि पूर्व सैनिक दिवस की सैनिको को वर्षो पुरानी माँग पूरी हुई है ! इसलिए आज देशभर के पूर्व सैनिक स्वादिष्ट पकवानों के साथ मिलझुल कर पूर्व सैनिक दिवस का आयोजन कर रहे है!

Post a Comment