Header Ads

जींद, कैथल और सोनीपत में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले 2 युवक पकड़े गए ।

रधाना के समीप से पकड़े गए 2 युवको से देसी पिस्तौल बरामद किये गए ।
सीआईए नरवाना टीम ने सूचना पर बस स्टैंड के पास से जींद, कैथल व सोनीपत में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपी कलायत निवासी राजू व नरवाना निवासी अजय को गिरफ्तार किया है। दोनों को मंगलवार को कोर्ट में पेश कर दो दिनों के पुलिस रिमांड पर लिया गया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। 

डीएसपी कुलवंत बिश्नोई व नरवाना सीआईए टीम इंचार्ज इंस्पेक्टर हरदीप सिंह ने बताया कि सीआईए इंचार्ज हरदीप सिंह को सूचना मिली की दो युवक नरवाना बस स्टैंड पर खड़े हैं और किसी चोरी करने की वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। पुलिस ने सूचना मिलते ही अपनी टीम के साथ बस स्टैंड नरवाना से दो युवकों राजू व अजय को काबू कर लिया। पुलिस की पूछताछ में दोनों आरोपियों ने माना कि उन्होंने जींद, सोनीपत व कैथल जिलों में दस चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया हैं ताकि चोरी की अन्य वारदातों का खुलासा किया जा सके। सीआईए इंचार्ज हरदीप सिंह ने बताया कि पुलिस उनके अन्य साथियों की तलाश मे संभावित ठिकाने पर छापे मारी कर रही है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी लगभग छ: महीने से ही चोरी की वारदातों में सक्रिय हुए थे। जिसमें उन्होंने लगभग नरवाना व आसपास लगभग एक दर्जन चोरी की वारदातों की अंजाम दिया। 

पुलिस की गिरफ्त में चोरी के अारोपी। 

सीआईए स्टाफ ने सोमवार देर शाम को रधाना गांव के समीप से एक युवक को काबू कर उसके कब्जे से एक देसी पिस्तौल बरामद किया है। आरोपी केे खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। सीआईए स्टाफ कर्मी देर रात गोहाना रोड पर गश्त कर रहे थे। उसी दौरान गांव रधाना के निकट एक युवक पुलिसकर्मियों को देखकर भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर युवक को धर दबोचा। तलाशी लिए जाने पर युवक के कब्जे से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए युवक की पहचान गांव पेटवाड़ हाल आबाद शिव काॅलोनी निवासी मनदीप के रूप में हुई। 

No comments