9 मार्च को किसान करेंगे विधानसभा का घेराव
एक बार फिर भारतीय किसान यूनियन के किसान प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले है। पिछले दिनों दिल्ली कुच के दौरान पुलिस ने सैकड़ो किसानो को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया था, जिनको छुडवाने को लेकर प्रदेश भर के किसान 9 तारीख को विधानसभा का घेराव करने की कोशिश में है।
करनाल में किसानो ने इकट्ठा होकर जिला सचिवालय के सामने प्रधानमन्त्री नरेंन्द्र मोदी का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। किसानों का कहना है कि आज सरकार हमारी मांगो की तरफ ध्यान नही दे रही है और जब हम सरकार की नींद को जगाने के लिए दिल्ली जा रहे थे तब हमे रोक लिया गया और हमारे किसान साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया जिनको छुडवाने को लेकर प्रदेश भर के किसान 9 मार्च को विधानसभा के बजट सत्र का घेराव करेगे। ऑनलाइन देशी खेती देशी खाना संगठन के साथी भी इसमें अहम योगदान देगे !

Post a Comment