Header Ads

झूठी फैल रही करनाल-मधुबन में पुल टूटने की खबर, फरीदाबाद का है यह वीडियो

पिछले दो-तीन दिनों से एक पुल टूटने की वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस वीडियो को करनाल-मधुबन का दिखाया जा रहा है. जबकि यह झूठी खबर सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से फैल रही है।


सोशल मीडिया पर जो पुल करनाल के मधुबन में टूटने की अफवाह फैल रही है वो पुल दरअसल फरीदाबाद की कृष्णा कॉलोनी के सेक्टर 25 इलाके में 9 मार्च को ओवरलोड वाहन के गुजरने से टूट गया था. यह गुड़गांव नहर पर बना हुआ पुल है इस पुल पर  निर्माण कार्य भी चल रहा है। झूठ से बचो नारद से जानो !

No comments