जींद जिले के शिक्षण संस्थानों मे सेना दिवस व जाबांज शौर्य चक्र विजेता शहीद कैप्टन पवन का जन्मदिन मनाया
![]() |
| New Maharishi Dyanand Public School,Khral |
जींद: आज अन्ना टीम द्वारा यूनिवर्सिटी व भूतपूर्व सैनिक संघ के सहयोग से जींद की चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी में 70वें सेना दिवस व शौर्य चक्र विजेता शहीद कैप्टन पवन का जन्मदिन मनाया गया। देश मे आम नागरिको (सिविल) द्वारा सेना दिवस मनाने कि मुहीम की शरुआत पिछले वर्ष से कि गयी थी जो अबकी बार जींद जिले के अधिकतर शिक्षण संस्थानों ने भी सिविल द्वारा मनाया गया।
चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी जींद मे सेना द्वारा स्थापित कि गयी कैप्टन की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए यूनिवर्सिटी के वाईस चांसलर प्रोफेसर आर बी सोलंकी ने कहा कि सेना के जवान -४० डिग्री तापमान मे खड़े होकर देश कि सीमओं कि रक्षा कर रहे है, हमारे लिए गर्व कि बात है कि सेना ने जाबाज शहीद कैप्टन पवन कि प्रतिमा हमारे प्रागण मे स्थापित की है | जिसने आतंकवादिओ से लड़ते हुए अपनी जान न्योछावर कर दी , आज देश के युवाओ को कैप्टन कि शहादत से प्रेरणा लेनी चाहिए जिससे वो राष्ट्र निर्माण मे अपना सम्पूर्ण योगदान दे सके |
इस अवसर पर रजिस्ट्रार डॉक्टर राजबीर मोर ने कैप्टन पवन कि शहादत को युवाओ के लिए प्रेरणास्त्रोत बताया |
कार्यक्रम में शहीद पवन के पिता राजबीर सिंह व माता कमलेश ने भावुक होते हुए कहा कि जिस दिन पवन ने सेना को ज्वाइन किया था तब से वो हमारा नही देश का बेटा बन गया था हमारा गर्व है कि बहादुर बच्चे का जन्म हमारे घर हुआ, आज हमारी पह्चान कैप्टन पवन के माता पिता के तोर पर है | आपको बता दें कि शहीद पवन अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। जब देश मे जेएनयु आजादी विवाद व आरक्षण आन्दोलन हो रहे थे तब शहीद कैप्टन पवन ने शहीद होने से ठीक एक दिन पहले फेसबुक पर पोस्ट किया था कि किसी को चाहिए आरक्षण तो किसी को चाहिए आजादी भाई। हमें तो कुछ नहीं चाहिए भाई, हमें तो चाहिए अपनी रजाई भाई।
इस अवसर पर अन्ना टीम सयोजक हितेश हिन्दुस्तानी व साथी सुनील वसिष्ट व ने कहा ने कहा कि हमारी मुहीम आगे बढ़ रही है आज देश के युवाओ को सेना के जवानों व शहीदों से प्रेरणा लेते हुए आम नागरिक कि भूमिका मे भी रहते हुए हर काम ईमानदारी व जिम्मेवारी से करना चाहिए जिससे राष्ट्र निर्माण मे सार्थक भूमिका हो
जिस दिन जवान शहीद होता है उस दिन सरकार व नेताओ का रवैया कुछ अलग होता है जो समय के साथ बदल जाता है कैप्टन कि शाहदत पर पुरे देश सद्भावना व्यक्त कि तब खुद मुख्यमंत्री ने घोषणा कि थी जल्द जींद जिले मे कैप्टन पवन के नाम कोई बड़ा संस्थान खोला जाएगा जिस पर उनके पैत्रिक गाँव बधाना कि ग्राम पंचायत ने 125 एकड़ एचऐयु का रीजनल सेन्टर बनाने कि घोषणा हुई लेकिन आज तक इस पर कोई काम नही हुआ जबकि खुद कैबिनेट मत्री इस हल्के से आते है
भूतपूर्व सैनिक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष कर्नल डी के भारद्वाज व जिलाध्यक्ष कैप्टन कपूर सिंह गिल ने कहा है कि हिंदुस्तान मे अधिकारी व राजनेता बनने के लिए यदि कम से कम दो साल कि नोकरी जरुरी कर दे तो देश भ्रष्टाचार मुक्त हो जाएगा
इस अवसर पर साथ है पूर्व वीसी ऐ.के चावला, बलविंदर अहलावत , संजय तिरंगाधारी सूबेदार मेजर इंद्र भारद्वाज, रामकरण दलाल, सूबेदार रमेश कुमार, प्रवीन सैनी,धर्मपाल मित्तल, अमित बाल्मीकि,रविंदर अहलावत,मोहित आसरी, मनोज असीजा, अमर अरोरा, जुगल खन्ना,भारत भूषण, सुशिल प्रजापत,राजेश प्रजापत,नरेश,अमित,राजिंदर सोनी,सुभम, महावीर हिन्दू, धर्मवीर पुनिया व यूनिवर्सिटी स्टाफ साथ है
इस वर्ष भी पिछले वर्ष कि भाती जिले के अधिकतर स्कुलो मे अन्ना टीम कि मुहीम
सेल्फी विद सोजर के तहत आयोजित सेना दिवस का आयोजन किया गया , न्यू महर्षि दयान्द वरिष्ठ विद्यालय, खरल मे आयोजित कार्यक्रम मे प्रिन्सिपल सुरेश कुमार ने कैप्टन पवन कि शाहदत को अतुलिय व बच्चो के लिए प्रेरणादायक बताया व उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये
अशोका विद्या मंदिर खटकड मे भी सेना दिवस पर ख़ास कार्यक्रम का आयोजन कर प्रबंधक सुनील खटकड़ ने बच्चो को कैप्टन पवन के बारे बताया |
आर्य विद्या मंदिर घिमाना मे आयोजित कार्यक्रम मे प्रिंसिपल सुनील खोकर ने कहा कि जिले के लिए गर्व कि बात है कैप्टन पवन जींद से है जिनकी बहादुरी का जिक्र पुरे देश मे किया जाता है
जिले के राजकीय स्कुल सिंघवाल, राजकीय स्कुल, निडानी व दिल्ली पब्लिक स्कुल गोसाई खेडा आदि अनेको स्कुलो मे कार्यक्रम आयोजित हुए
ऋषिकुल स्कुल नरवाना रोड पर आयोजित कार्यक्रम मे कैप्टन पवन के साथी व अन्ना टीम के साथी पहुचे व बच्चो को आर्मी दिवस के बारे बताया व कैप्टन पवन के साथियो ने अपने अनुभव बच्चो के साथ साँझा किये



Post a Comment