जींदः रानी तालाब में तैरता मिला 50 वर्षीय व्यक्ति शव, पुलिस ने रेस्क्यू कर निकाला बाहर
जींद। जींद के ऐतिहासिक रानी तालाब में मंगलवार को एक व्यक्ति का शव तैरता मिला। मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष बताई जा रही है। अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने रेस्क्यू कर शव को बाहर निकाला। मामले की जांच जारी है।
मंगलवार दोपहर लगभग 1 बजे तालाब में स्थानीय लोगों ने शव को तैरते हुए देखा। शव मिलने की बात फैलते ही आसपास काफी संख्या में लोग रानी तालाब पर जुट गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई तो डीएसपी रामभज और सिटी एसएचओ दिनेश कुमार मौके पर पहुंचे। शव को बाहर निकालने के लिए पुलिस रेस्क्यू टीम बुलाई गई। तालाब में 12 फीट गहरा पानी होने के कारण रेस्क्यू टीम ने रस्सी से शव को बांधकर नाव से खींचा और किसी तरह किनारे तक पहुंचाया।
डीएसपी रामभज का कहना है कि फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष है। अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पहचान होने के बाद ही मौत के असल कारणों का खुलासा हो पाएगा।
Post a Comment