रत्ताखेड़ा गांव के पास पिकअप पलटने से 8 कांवड़िए घायल
सफीदों. सड़क पर पलटी हुई पिकअप।
पानीपत-जींद हाईवे पर रत्ताखेड़ा गांव मोड़ के पास बुधवार को कांवड़यों से भरी एक पिकअप पलट गई। पिकअप पलटने से 8 कांवड़िए घायल हो गए। 2 कांवड़ियों को गंभीरावस्था में पीजीआई रेफर कर दिया गया।
भिवानी के गांव रुणायत के शिवभक्त डाक कांवड़ लेने के लिए पिकअप में हरिद्वार गए हुए थे। जब वे कावड़ लेकर बुधवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे नगर के रत्ताखेड़ा मोड़ के पास पहुंचे तो उनकी पिकअप अचानक पलट गई। पिकअप पलटने से इसमें सवार कई युवा कांवड़िए घायल हो गए। घायलों की पहचान विक्रम (25), सुमित (24), प्रवेश (26), मोहित (22), विक्रम (20), पुनीत (24), प्रवेश सिंह (22) व बोपड (24) निवासी गांव रुणायत जिला भिवानी के रूप में हुई। पिकअप पलटते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना प्रशासन व पुलिस को दी गई। सूचना पाकर डीएसपी सुनील कुमार व एसएचओ सिमरजीत सिंह अपने अमले के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों ने घायलों को किसी तरह पिकअप से निकालकर सामान्य अस्पताल में पहुंचाया। डाक्टरों ने गंभीर रूप से घायल मोहित व विक्रम को पीजीआई रेफर कर दिया गया।

Post a Comment