कांग्रेस सेवा दल ने शहर में निकाली तिरंगा यात्रा
नरवाना. तिरंगा यात्रा में हिस्सा लेती प्रभा माथुर, सुनीता, पूनम चौहान व अन्य।
नरवाना| कांग्रेस सेवा दल द्वारा कांग्रेस नेत्री प्रभा माथुर की अध्यक्षता में गुरुवार को शहर में तिंरगा यात्रा निकाली गई। यह तिरंगा यात्रा हरियल रेस्ट हाउस से शुरू होकर बस स्टैंड, विश्वकर्मा चौक, रेलवे रोड़, भगत सिंह चौक, सुभाष चन्द्र चौक से होते हुए रेलवे स्टेशन पर संपन्न हुई। रैली में प्रदेश के विभिन्न नेताओं ने हिस्सा लिया। इसमें महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष सुनीता, पूनम चौहान, छोटा सिंह चौहान, बलवंत बडनपुर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। प्रभा माथुर ने कहा कि हमारे देशभक्तों ने अपनी शहादत देकर देश को आजाद करवाकर हमें एक स्वतंत्र साम्राज्य दिया था। इस मौके पर जगरूप चहल, सेवा नेपेवाला, सरोज सुरजाखेड़ा, सुमित भिखेवाला, चन्द्र माथुर, दरिया नैन व सत्यनारायण सहित कांग्रेस सेवा दल के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
Post a Comment