बच्चों में संगीत व गायान की प्रतिभा तलाशन व तराशने के लिए गर्मियों की छुट्टियों में संगीत शिक्षक ने लगाई संगीत की पाठशाला
जींद। गर्मियों की छुट्टियों में जहां अलग-अलग संस्थाएं मोटी फीस लेकर बच्चों को के लिए समर कैंप लगाती हैं, वहीं शहर के भिवानी रोड निवासी संगीत शिक्षक महावीर ने मुफ्त में ही बच्चों को गायन व संगीत में तराशने का काम कर रहे हैं। संगीत की यह पाठशाला शहर के रानीतालाब पर लग रही है। यहां ४० बच्चों को मुफ्त में संगीत की शिक्षा दी जा रही है।
बच्चों को संगीत सीखाने वाले महावीर के अनुसार उन्हें प्रसिद्ध गायक सोनू निगम के जीवन से इसकी प्रेरणा मिली है। महावीर के अनुसार सोनू निगम ने भी इसी प्रकार एक समारोह में गीत गाया था और उनकी प्रतिभा को मौका मिला, जो आज देश के जानेमाने गायक हैं। वे भी इन बच्चों में इसी प्रकार की प्रतिभा तलाश रहे हैं। यहां छुट्टियों में बच्चों को गिटार, हारमोनियम, तबला, ढोलक सहित कई वाद्यय यंत्रों के साथ-साथ गायन व डांस की जानकारी दी जा रही है।
-------------------------------------
दर्शकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र
गर्मियों की छुट्टियों में संगम कला ग्रुप व अन्ना टीम द्वारा शुरू किया गया यह अभियान रानीतालाब पर आने वाले दर्शकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। दरअसल शाम के समय रानीतालब पर शहर के लोग भ्रमण के लिए आते हैं। ऐसे में छोटे बच्चों के लिए लग रही संगीत की कक्षा का लुत्फ लोग उठा रहे हैं।
--------------------------------------------
मिला अच्छा मंच
मुझे शुरू से ही संगीत का शोक है, लेकिन इसके लिए सही मंच नहीं मिल रहा था। जब रानीतालाब पर संगीत क्लास के बारे में जानकारी मिली तो तीन-चार दिन पहले यहां आना शुरू किया है। अच्छा लग रहा है।
धीरज, पालिका बाजार
---------------------------------
मैं गर्मियों की छुट्टियों में कुछ नया सीखना चाहती थी। ऐसे में संगम कला ग्रुप व अन्ना टीम द्वारा लगाई जा रही क्लास मेरे लिए बहुत ही खास है। यहां मुफ्त संगीत सीखाया जा रहा है। इससे संगीत सीखने का मौका मिल रहा है।
पूजा, सफीदों गेट
------------------------------------------
मुझे भी बचपन से संगीत का शोक था और मुझे संगीत सीखने के लिए काफी दिक्कत उठानी पड़ी। आसपास के शहरों में जाना पड़ा। अब मुझे मौका मिला है तो मेरा प्रयास है कि अपने आसपास के बच्चों को संगीत सीखाया जाए। गर्मियों की छुट्यिों से बेहतर मौका नहीं हो सकता।
महावीर, संगीत शिक्षक।
फोटो नंबर
1. छोटी बच्ची को गायन का अभ्यास करवा रहे संगीत शिक्षक महावीर।
2. पूजा।
3. धीरज।



Post a Comment