Header Ads

महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला जींद बाल संरक्षण अधिकारी द्वारा आयोजित किया गया अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मे शांति बाल आश्रम के बच्चों ने किया योग

जींद 21 जून महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा लघु सचिवालय में स्थित कार्यालय परिसर में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विधि एवं परिविक्षा अधिकारी अमित शर्मा, कांऊसलर ममता शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश व कुमारी मिनाक्षी, महिला एवं बाल विकास के कर्मियों ने योग की क्रियाएं की। महिला बाल कल्याण अधिकारी नीना देवी, सीडीपीओ सुलोचना समेत अन्य अधिकारियों ने इस योग दिवस पर योग की क्रियाएं की। कार्यक्रम में सोम सैनी व दिपती मितल, बाल संरक्षण कमेटी के सदस्य भी मौजूद रहे। शांति बाल आश्रम के डा० दिनेश ने मंच का संचालन किया। जिला बाल संरक्षण अधिकारी सुजाता ने बताया कि इस कार्यक्रम में योग की महता बारे सामाजिक कार्यकर्ताओं व प्रतिभागीयों को जानकारी दी। योग को रोजमर्रा की जिन्दगी में शामिल कर लेना चाहिए। 


No comments