Header Ads

जींद जिले मे अधिकारियों ने रात्रि ठहराव कर सुनी बड़ौदा में ग्रामीणों की समस्याएं

जागरण संवाददाता, जींद : प्रशासनिक अमला जन समस्याएं सुन कर उनका मौके पर ही समाधान करने के लिए बुधवार को रात्रि ठहराव के लिए उचाना हलके के बड़ौदा गांव में पहुंचा। डीसी अमित खत्री के नेतृत्व में पहुंचे विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और इस दौरान ग्राम पंचायत व हमारा प्रयास नामक संगठन द्वारा गांव की तरफ से 27 मांगें रखी गई।

बुधवार सायं करीब पांच बजे डीसी अमित खत्री के साथ एसएसपी डॉ. अरूण ¨सह, एडीसी विक्रम, नगराधीश सत्यवान ¨सह मान, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. संजय दहिया, जिला वन अधिकारी रोहताश ¨सह, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सत्यवती नांदल, डीसी के निजी सचिव प्रवीन परूथी तथा सभी विभागों के विभागाध्यक्ष रोडवेज बस से गांव में पहुंचे। इस दौरान ग्राम पंचायत ने मुख्य तौर पर गांव की निकासी व्यवस्था, स्कूल का रास्ता पक्का कराने, श्मशान घाट का रास्ता पक्का करने की मांग रखी। डीसी अमित खत्री ने बताया कि रात्रि ठहराव के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी ग्रामीणों की समस्याएं सुन कर उनका समाधान करेंगे। जिन समस्याओं का समाधान मौके पर होना संभव नहीं है, उन समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागाध्यक्षों को निर्धारित समय अवधि में निपटाने के लिए निर्देश किए गए हैं। जिले का यह चौथा रात्रि ठहराव है। पहला रात्रि ठहराव कार्यक्रम नरवाना हलके के धमतान साहिब गांव में, दूसरा रात्रि ठहराव सफीदों हलके के जयपुर गांव में, तीसरा रात्रि ठहराव जींद हलके के निर्जन गांव में आयोजित किया जा चुका है।

No comments