जीन्द सीआईए की एक बड़ी कामयाबी, सुलझाई सुप्रीम स्कूल संचालक भूपेन्द्र उर्फ बब्ल मर्डर केस की गुत्थी, आरोपी बिटटु निवासी अनूपगढ़ गिरफतार,
बिटटु ने मारी थी बब्ल के सिर में गोली,
आई-2० गाड़ी न देने के कारण विनय व बिटटु ने किया था बब्ल का मर्डर,
जींद, 29 जुलाई
सुप्रीम स्कूल संचालक की 3 जुलाई को रोहतक रोड़ चौ. रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के पास अज्ञात दो युवकों ने गोली मारकर हत्या करने के आरोप में सीआईए टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव अनूपगढ़ निवासी बिटटु को गांव से ही गिरफतार करने में एक बड़ी कामयाबी हासिल की हैं। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि वारदात में प्रयोग की गई पिस्टल व पूरे मामलें का पता लगाया जा सके। यह जानकारी डीएसपी पवन शर्मा व सीआइए इंचार्ज सुरेन्द्र कुमार ने अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान दी । उन्होंने पत्रकारों के साथ बातचीत में बताया कि सुरेन्द्र कुमार को गुप्त सूचना मिली की स्कूल संचालक बब्ल की हत्या करने का आरोपी बिटटु जींद से गांव अनूपगढ़ की तरफ जा रहा हैं पुलिस अगर तुरंत मौके पर पहुंचती है तो आरोपी को काबू किया जा सकता हैं। सूचना मिलते ही इंचार्ज अपनी टीम के साथ एचसी राजेश कुमार, सिपाही अशोक कुमार, अंकित कुमार गांव अनूपगढ़ के टी प्वायंट पर पहुंचें और आरोपी बिटटु को गिरफतार कर लिया । प्रेसवार्ता में डीएसपी ने बताया कि सुप्रीम स्कूल संचालक की 3 जुलाई को रोहतक रोड़ चौ. रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के पास अज्ञात दो युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी । जिसमें बब्ल के परिजनों ने रामनिवास, सुनील कपूर आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था । जिसमें पुलिस को अभी तक बब्ल मर्डर केस में कोई ठोस सुराग नहीं लग रहा था । पुलिस ने कईं एंग्ल से जांच की और यह मामला पुलिस के लिए ब्लाइंड बन चुका था । वहीं एसएसपी डा.अरूण कुमार के दिशानिर्देश में जींद सीआइए ने बब्ल मर्डर केस की गुत्थी को आखिर सुलझाया ही लिया । बिटटु से पूछताछ में सामने आया कि भूपेन्द्र उर्फ बब्ल के कहने पर उसने व उसके साथी राजपुरा भैण गांव निवासी विनय ने सुनील कपूर पर लाठी व डंडों से दो बार जानलेवा हमला किया था। इस हमले की एवज में बब्ल ने दोनों को आई 2० कार व एक लाख पचास हजार रूपये देने का वादा किया था। हमले के बाद बब्ल ने विनय को पैसे तो दे दिए लेकिन कार देने से मना कर दिया । इसी रंजिश को मन में लेकर विनय ने अपने साथी बिटटु के साथ मिलकर 3 जुलाई को रोहतक बाई पास रोड़ पर बब्ल का पीछा करके उसकी दो गोलियां मारकर हत्या कर दी थी । पुलिस गिरफतार किए गए आरोपी को रविवार अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि आगामी मामलें की तह तक पता लगाया जा सके इस हत्या मामलें में कौन कौन शामिल थे ।
------------
फोटो=1-सीआइए टीम की गिरफत में आरोपी बिटटु
2-डीएसपी पवन शर्मा व सीआइए इंचार्ज सुरेन्द्र कुमार कार्यालय में पत्रकार वार्ता करते हुए
------------------------

Post a Comment