Header Ads

चलो गाँव कि ओर : जींद जिले के वकील देगे ग्रामीणों को क़ानूनी जानकारी

जींद 21 जून  जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा लोगों को कानून से जुड़ी जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए जागरूकता शिविर आयोजित किये जायेंगे। आगामी जुलाई माह में पांच कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित किये जायेंगे। यह जानकारी जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी ईशा खत्री ने वीरवार को दी। 
मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी ने बताया कि जुलाई माह का पहला कानूनी जागरूकता शिविर एक जुलाई को निर्जन गांव में आयोजित किया जायेगा। दूसरा कानूनी जागरूकता शिविर भिड़ताना गांव में 8 जुलाई को, तीसरा कानूनी जागरूकता शिविर 15 जुलाई को हैबतपूर गांव में, चौथा कानूनी जागरूकता शिविर 22 जुलाई को घिमाणा गांव में तथा पाचवां कानूनी जागरूकता शिविर 29 जुलाई को दालमवाला गांव में आयोजित किया जायेगा। इन कानूनी जागरूकता शिविरों में वकीलों द्वारा कानूनी से जुड़ी विभिन्न प्रकार की जानकारी लोगों को दी जायेगी। 

No comments