Header Ads

सफीदों में निर्भया कांड की तरह युवती से दरिंदगी, आरोपियों की तलाश में सर्च आपरेशन


नारद न्यूज़ सफीदों [जींद]। यहां के नजदीकी गांव बुढ़ाखेड़ा में एक युवती का शव बरामद हुआ है। इस शव को देखकर निर्भया कांड एक बार फिर ताजा हो गया। शव को देखकर लगता है कि युवती से दुष्कर्म के बाद उसके प्राइवेट पार्ट के साथ दरिंदगी की गई। उसके प्राइवेट पार्ट पर लोहे की रॉड जैसी वस्तु को डाला गया। पुलिस ने क्षेत्र में सर्च आपरेशन चला दिया है।
युवती की हत्या से पहले उसे हद से ज्यादा टॉर्चर किया गया था। लड़की के शव पर जो घाव थे वे इस अपराध की जघन्यता के बड़े गवाह है। बताया जा रहा है की लड़की के प्राइवेट पार्ट में लोहे की राड जैसी कोई वस्तु दी गई थी। लड़की के दोनों ही प्राइवेट पार्ट बुरी जख्मी थे। शव की हालत देखते हुए जींद सामान्य अस्पताल में उसका पोस्टमार्टम नहीं किया गया। उसे पीजीआइ रोहतक रेफर कर दिया गया।  पीजीआइ में डाक्टरों की टीम शव का पोस्टमार्टम करेगी।
मामले में पुलिस ने गांव के आसपास के खेतो में सर्च अभियान चलाया। जींद पुलिस के लगभग 250 जवान तथ्य जुटाने के लिए खेतो में तलाशी अभियान चला रहे हैं। जींद एसपी अरुण सिंह ने भी मौके का मुआयना किया। नारद न्यूज़ को सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि उक्त लड़की कुरुक्षेत्र जिले के किसी गाँव कि रहने वाली स्कुल कि छात्रा थी जो 9 जनवरी को घर से ट्यूशन पढने के लिए गयी थी लेकिन घर वापिस नही पहुची !

No comments