Header Ads

हाई कोर्ट के आदेश पर जाच के लिए सफीदों पहुंचे आइजी

नारद संवाददाता, जींद : सरफाबाद गाव में लगभग चार महीने पहले घर में घुसकर फायरिंग के मास्टर माइंड कि तलाश मे 
नारद संवाददाता, जींद : सरफाबाद गाव में लगभग चार महीने पहले घर में घुसकर फायरिंग के मामले की जाच करने बुधवार को हिसार रेंज के आइजी अमिताभ ढिल्लों सफीदों पहुंचे। उन्होंने मामले से जुड़े लोगों व जाच अधिकारियों से लगभग छह घटे तक पूछताछ की। मामले के एक आरोपी ने साजिश के तहत फंसाने के आरोप लगाकर हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। इस पर हाई कोर्ट ने मामले में हरियाणा के डीजीपी को तलब किया था। इसी पर डीजीपी ने हिसार रेंज के आइजी को जाच करने के आदेश दिए थे। आइजी की जाच रिपोर्ट को हाई कोर्ट में पेश की जाएगी।
-------
यह है मामला
पिछले वर्ष अगस्त में सरफाबाद गाव निवासी शराब ठेकेदार नरेश उर्फ बूचा ने सफीदों थाने में बताया था कि वह अपने शराब ठेकों का निरीक्षण कर घर पहुंचा था। इसी दौरान गाव का ही चादराम अपने साथियों के साथ वहा पहुंचा और उस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने चादराम और उसके तीन साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था, लेकिन बाद में बूचा ने पुलिस को शपथपत्र दिया और उसमें चादराम को आरोपी बताने के बजाय किसी नरेश नाम के युवक पर जानलेवा हमला करने के आरोप लगाए। इसके बाद नरेश इस मामले को लेकर हाई कोर्ट में पहुंच गया और साजिश के तहत फंसाने के आरोप लगाए। एसएसपी डॉ. अरुण सिंह ने कहा कि आइजी अमिताभ ढिल्लों जाच के लिए आए थे।

No comments